ट्रबल्ड डिज़ायर की निजता नीति

इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्सोलॉजी एंड सेक्सुअल मेडिसिन – Charité – Universitätsmedizin बर्लिन (प्रदाता) द्वारा सेवा प्रदान करते हुए troubled-desire|com वेबसाइट का प्रचालन किया जाता है|

हम आपके व्यक्तिगत डेटा की संरक्षा बहुत गंभीरता से करते हैं और डेटा संरक्षा कानूनों के नियमों का कड़ाई से पालन करते हैं| इस वेबसाइट पर व्यक्तिगत डेटा का संग्रहण केवल तकनीकी आवश्यकता की सीमा तक ही किया जाता है| किसी भी स्थिति में संग्रहित डेटा को बेचा नहीं जाएगा या अन्यथा किसी तीसरे पक्ष को प्रकट नहीं किया जाएगा| हम किसी बाह्य सेवा प्रदाताओं के लिए भी इन उपायों का अनुपालन करना बाध्यकारी बनाते हैं|

कृपया ध्यान दें कि इंटरनेट पर डेटा ट्रांसमिशन (उदाहरण के लिए, ईमेल के माध्यम से संचार करते समय) के संबंध में सुरक्षा जोखिम हो सकते हैं| तकनीकी कारणों से आमतौर पर तीसरे पक्षों द्वारा अप्राधिकृत डेटा एक्सेस से पूर्ण संरक्षा प्रदान नहीं की जा सकती है| हम आपके डेटा की संरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करते हैं|

निम्नलिखित वक्तव्य में संक्षिप्त रूप से यह बताया गया है कि हम डेटा संग्रहण के दौरान किस प्रकार की संरक्षा चाहते हैं और किस प्रकार का डेटा किस उद्देश्य से एकत्र किया जाता है|

व्यक्तिगत रूप से पहचानयोग्य डेटा

पहचान योग्य व्यक्तिगत डेटा किसी विशिष्ट या पहचान योग्य प्राकृतिक व्यक्ति से संबंधित व्यक्तिगत और मूलभूत परिस्थितियों का विवरण है| इसमें नाम, पता, डाक पता, टेलीफोन नम्बर जैसी जानकारी शामिल होती है| वह जानकारी जो आपकी पहचान (जैसे वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं की संख्या) से नहीं जुड़ी है, उसे शामिल नहीं किया गया है| बहुत ही विरल परिस्थितियों में, गैर पहचानयोग्य व्यक्तिगत डेटा के खास संयोजन को आपकी पहचान के साथ लिंक किया जा सकता है| कृपया इस बात के प्रति सजग रहें!

आप बिना अपनी पहचान बताए हमारी ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं|

इस वेबसाइट पर जानकारी प्रसंस्करण

प्रदाता द्वारा सर्वर लॉग फाइलों अर्थात आपके ब्राउज़र से भेजी गई जानकारी को नहीं सहेजा जाता है| IP एड्रेस को नहीं सहेजा जाता है तथा केवल भौगोलिक –स्थानीयकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

प्रदाता द्वारा सर्वर लॉग फाइलों अर्थात आपके ब्राउज़र से भेजी गई जानकारी को नहीं सहेजा जाता है| IP एड्रेस को नहीं सहेजा जाता है तथा केवल भौगोलिक –स्थानीयकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

ट्रब्ल्ड डिज़ायर की विषय-सामग्री के प्रबंधन के लिए, हम वेब CMS Contao का उपयोग करते हैं| निम्नलिखित पृष्ठ प्रकारों का उपयोग किया जाता है: होम पेज, सामान्य पाठ युक्त पृष्ठ, वीडियो, आडियो विषय-सामग्री, तथा साइट पर यौन पसंद तथा समस्यात्मक यौन व्यवहार के संबंधित व्यक्तिगत फीडबैक तथा शोध उद्देश्यों के लिए प्रयुक्त ऑनलाइन सर्वेक्षण| इस उद्देश्य से किसी व्यक्तिगत रूप से पहचानयोग्य डेटा का संग्रहण नहीं किया जाता है|

यदि किसी उपयोगकर्ता द्वारा नए सत्र की शुरूआत की जाती है, तो इसे विक्रमित रूप से सृजित क्रिप्टिक आईडी के अंतर्गत स्टोर किया जाता है| किसी भी समय इस आईडी को उपयोगकर्ता को दर्शाया जाता है तथा इस आईडी के अंतर्गत दर्ज डेटा की पुन: एक्सेस प्रदान की जाती है| प्रत्येक क्रिप्टिक आईडी के लिए, ऑनलाइन सर्वेक्षण के दौरान प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के अलावा, निम्नलिखित डेटा को स्टोर किया जाता है: देश, जिसका निर्धारण IP पते से किया जाता है (IP पते को सहेजा नहीं जाता है), ऑनलाइन सर्वेक्षण की प्रगति तथा पहली बार ऑनलाइन सर्वेक्षण के एक्सेस करने की तारीख और समय, अंतिम परिवर्तन की तारीख और समय तथा ऑनलाइन सर्वेक्षण- सत्र-आईडी की आखिरी एक्सेस को एक्सेस न करने पर 3 महीनों के बाद उसे स्वचालित रूप से मिटा दिया जाएगा|

जानकारी के प्रसंस्करण का कानूनी आधार Article 6, § 1, P.1 lit. f. GDPR है| जानकारी के प्रसंस्करण के उद्देश्य के रूप में डेटा संग्रहण संबंधित प्रदाता के उपयुक्त हित/रूचि को उपरोक्त सूचीबद्ध किया गया है| प्रदाता द्वारा व्यक्ति के रूप में आपके बारे में निष्कर्ष निकालने के प्रदाता द्वारा कभी भी आपके संग्रहित डेटा का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा| प्रदाता के लिए, डेटा को किसी भी तरीके से किसी खास उपयोगकर्ता /व्यक्ति से जोड़ना संभव नहीं है|

इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्सोलॉजी एंड सेक्सुअल मेडिसिन – Charité – Universitätsmedizin बर्लिन तथा ईकोना (EIKONA) मीडिया जीएमबीएच के कर्मचारी वेब CMS Contao द्वारा एकत्रित डेटा को एक्सेस कर सकते हैं. ईकोना (EIKONA) मीडिया जीएमबीएच, ईकोना (EIKONA) सिस्टम्स जीएमबीएच और Charité – Universitätsmedizin बर्लिन के उत्तरदायी स्टाफ कर्मचारियों को डेटाबेस सहित वेबसर्वर की एक्सेस प्राप्त है|

 

 

कुकीज़

वेबसाइट द्वारा अनेक स्थानों पर तथाकथित कुकीज़ का इस्तेमाल किया जाता है| इनसे हमारी ऑफर को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल, प्रभावी और सुरक्षित बनाया जाता है| कुकीज़ छोटी पाठ-फाइलें जिन्हें आपके कंप्यूटर पर स्टोर किया जाता है और आपके ब्राउज़र द्वारा उन्हें स्टोर किया जाता है| हमारे द्वारा प्रयोग की जाने वाली समस्त कुकीज़ “सत्र कुकीज़” होती हैं| आपकी विज़िट की समाप्ति या ब्राउज़र प्रोग्राम को बन्द करने पर उन्हें स्वचालित रूप से मिटा दिया जाता है| कुकीज़ आपके कंप्यूटर को क्षति नहीं पहुंचाती तथा इनमें कोई वायरस नहीं होता है|

सूचना, संशोधन , मिटाने या अवरूद्ध करने से संबंधित आपके अधिकार |

आपको किसी भी समय अपने डेटा की जानकारी मांगने, सुधार करने, मिटाने या अवरूद्ध करने की मांग करने का अधिकार है| कृपया वेबसाइट पर मिटाने के विकल्प का प्रयोग करें या प्रो| डा| क्लाउस एम| बेयरर : <sexualmedizin@charite|de># द्वारा प्रतिनिधित्व इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्सोलॉजी एंड सेक्सुअल मेडिसिन से संपर्क करें|

आप किसी भी समय उत्तरदायी विनियामक एजेंसी को शिकायत करने के हकदार हैं| एजेन्सी- आपके निवास स्थान, आपके कार्य स्थल या तथाकथित उल्लंघन के अनुसार उत्तरदायी है| विनियामक एजेन्सियों की सूची (गैर- सार्वजनिक व्यवस्था के लिए) को यहां देखा जा सकता है, जिसमें पते भी शामिल हैं: https://www.bfdi.bund.de/DE/Infothek/Anschriften_Links/anschriften_links-node.html.

नाबालिगों की गोपनीयता

हमारी सेवाएं 14 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए आशयित नहीं हैं| हम 14 वर्ष के कम आयु के बच्चों के बारे में जानबूझकर व्यक्तिगत पहचानयोग्य जानकारी को एकत्र नहीं करते हैं और न ही इसे अग्रेषित करते हैं|

अन्य साइट्स से संबंधित लिंक्स

हमारी सेवाओं में दूसरी साइट्स के लिंक शामिल हो सकते हैं| यदि आप किसी तीसरा पक्ष लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको उस साइट पर ले जाया जाएगा| ध्यान दें कि बाह्य साइट्स को हम प्रचालित नहीं करते हैं| यदि आप लिंक्स पर क्लिक नहीं करते हैं, तो तीसरे-पक्षों द्वारा किसी डेटा का संग्रह नहीं किया जाएगा| इसलिए, हम आपको दृढ़तापूर्वक यह सलाह देते हैं कि इन वेबसाइट्स की निजता नीति की समीक्षा कर लें| हमारा इन पर कोई नियंत्रण नहीं है, और तीसरा-पक्ष साइट्स या सेवाओं की विषय-सामग्री, निजता नीतियों या अभ्यासों के संबंध में हम कोई उत्तरदायित्व स्वीकार नहीं करते हैं|

इस निजता नीति में परिवर्तन

तकनीकी विकास या जारी कानूनी स्थिति में परिवर्तन के कारण इस निजता नीति में समायोजन करना आवश्यक हो सकता है और हम डेटा संरक्षा विनियमों के अनुसार किसी भी समय अपडेट करने के अपने अधिकार को सुरक्षित रखते हैं| इसलिए, हम आपको किसी भी परिवर्तन के लिए इस पृष्ठ की समय-समय पर समीक्षा करने की सलाह देते हैं|

डेटा संग्रहण तथा उपयोग के लिए उत्तरदायित्व

 

Charité - Universitätsmedizin Berlin

CC01 - Centrum für Human- und Gesundheitswissenschaften

Institut für Sexualwissenschaft und Sexualmedizin

Luisenstraße 57

10117 Berlin

t: +49 30 450 529 302

 

sexualmedizin@charite.de  

 

हमारे आधिकारिक डेटा संरक्षा मैनेजर का संपर्क पता:  

 

Charité Universitätsmedizin Berlin  

Stabsstelle Datenschutz  

Campus Charité Mitte  

Charitéplatz 1  

10117 Berlin  

 

यदि हमारी निजता नीति के संबंध में आपके कोई प्रश्न या सुझाव हैं, तो हमसे निसंकोच होकर संपर्क करें|

अपडेट किए जाने की तारीख: 13 दिसम्बर 2018

और अधिक जानकारी

हम आपके द्वारा अपनी व्यक्तिगत जानकारी हमें प्रदान करने के लिए आपके भरोसे के महत्व को समझते हैं| इसलिए, हम आपके व्यक्तिगत डेटा के प्रसंस्करण से संबंधित आपके किसी भी प्रश्न का उत्तर देकर इसकी संरक्षा करने का प्रयास करते हैं| यदि इस निजता नीति को पढ़ने के बाद आपके कोई ऐसे प्रश्न हैं, जो अनुत्तरित रह गए हैं या यदि आपको किसी खास मुद्दे के संबंध में और अधिक ब्यौरा चाहिए, तो निसंकोच होकर हमारे डेटा सुरक्षा रजिस्ट्रार से sexualmedizin@charite.de से संपर्क करें|